IND vs AUS 2nd Test Playing XI: पिंक बॉल टेस्ट में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों की होगी एंट्री

Team India playing XI Prediction: पर्थ में धमाकेदार जीत करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने के लिए उतरने वाली है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। आइए जानते हैं कि प्लेेइंग 11 कैसी हो सकती है।

Team India playing XI Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर 2024 से एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। एक बदलाव को छोड़कर, ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए मैच की लाइन-अप को बरकरार रखा है। दूसरी ओर, कप्तान रोहित शर्मा सहित अपने बड़े नामों की वापसी के कारण भारत में बदलाव की संभावना है। आइए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।

Team india playing xi adelaide test

एडिलेड टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग 11 (फोटो- AP)

पर्थ में कमजोर टीम उतारने के बाद भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो बदलाव करने की उम्मीद है। ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल की जगह रोहित शर्मा और शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है, जो अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

End of Feed