भारत में कैसे किया जाता है स्पिन गेंदबाजी का सामना? कंगारुओं को हिटमैन ने पढ़ाया पाठ

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 11, 2023, 06:37 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाने के बाद मेहमान टीम के खिलाड़ियों को भारतीय सरजमीं पर स्पिन गेंदबाजी खेलने का मंत्र दिया है।

नागपुर: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम की पिच में कोई खराबी नहीं थी क्योंकि स्पिन की मददगार उपमहाद्वीपीय विकेटों पर सफलता हासिल करने के लिये योजना के अनुसार खेलना महत्वपूर्ण है। शुरुआती टेस्ट के आरंभ होने से पहले आस्ट्रेलियाई मीडिया में पिच को लेकर बहस शुरू हो गयी थी कि मेजबान देश ने दौरा करने वाली टीम के बायें हाथ के बल्लेबाजों को परेशान करने के लिये टर्निंग पिच तैयार की हैं। पर रोहित ने भारत की पहली पारी में 400 रन पर सिमटने से पहले 120 रन की शतकीय पारी खेली जबकि आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 177 रन पर सिमट गयी थी।

Rohit-Sharma-Steve-Smith

रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ

भारत में रन बनाने के लिए अपनाने होंगे अपरंपरागत तरीके

पहला टेस्ट तीसरे ही दिन पारी और 132 रन से जीतने के बाद रोहित ने कहा कि एक बल्लेबाज को इस तरह के पिचों पर रन बनाने के लिये कुछ ऐसे तरीके अपनाने की जरूरत होती है जो परंपरागत नहीं हों। उन्होंने कहा,'पिछले कुछ वर्षों में भारत में हम जिस तरह की पिचों पर खेल रहे हैं,आपको रन जुटाने के लिये कुछ ऐसे तरीके अपनाने की जरूरत होती है जो परंपरागत नहीं हो और थोड़ी योजना बनानी पड़ती है।'

अपने पैरों का करो इस्तेमाल

रोहित ने कहा 'मैं मुंबई में खेलते हुए बड़ा हुआ हूं जहां की पिच काफी टर्न लेती है। आपको थोड़ा अपरंपरागत भी होना पड़ता है,अपने पैरों का इस्तेमाल करो। कुछ अलग करके गेंदबाजों पर भी दबाव बनाने की जरूरत होती है। इस अलग चीज में वो सब करो जो आपको ठीक लगे जैसे पैर का इस्तेमाल करना,स्वीप शॉट,रिवर्स स्वीप शॉट लगाओ।'

अच्छी शुरुआत थी भारत के लिए अहम

वह शतक जड़कर काफी खुश हैं क्योंकि वह पिछले कुछ समय में कुछ टेस्ट में नहीं खेल पाये थे। उन्होंने कहा,'हां, पिछली काफी चीजों को देखते हुए यह विशेष शतक था। श्रृंखला की शुरूआत काफी अहम है कि हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में कहां पर हैं, तो अच्छी शुरूआत करना हमारे लिये महत्वपूर्ण था।'

शुरुआत में दो विकेट झटकने से बना दबावस्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने चमकदार प्रदर्शन किया लेकिन रोहित ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की शुरूआत करने वाली तेज गेंदबाजी जोड़ी को बेहतरीन शुरुआत कराने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा,'तेज गेंदबाजों के पहले दो ओवर अहम थे। दो रन पर दो विकेट,मैच की इस तरह शुरूआत करने से आप दबदबा बना लेते हो। प्रतिद्वंद्वी वहीं से दबाव में आ जाता है।'

End of Feed