टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने निजता के हनन को लेकर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल बीते दिन प्रैक्टिश सेशन के दौरान हिटमैन अपने कुछ साथी खिलाड़ी के साथ बातचीत कर रहे थे और उन्होंने कैमरामैन से रिक्वेस्ट किया था कि भाई ऑडियो बंद कर ले। इससे पहले एक ऑडियो ने मेरा वॉट लगा दिया था।
रोहित शर्मा (साभार-IPL)
अब हिटमैने ने एक पोस्ट के माध्यम से अपनी प्राइवेसी ब्रीच को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'क्रिकेटरों की जिंदगी में दखलंदाज़ी इतनी बढ़ गई है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं जो हम अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ प्रशिक्षण के दौरान या मैच के दिनों में एकांत में कर रहे हैं।
स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे प्रसारित किया गया, जो निजता का उल्लंघन है। एक्सक्लूसिव कांटेंट प्राप्त करने की रेस में ऐसा किया जा रहा है। अगर ऐसा ही हुआ तो यह एक एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगी। इसलिए बेहतर समझ के साथ काम करने की जरूरत है।
इससे पहले केकेआर के सपोर्ट स्टाफ अभिषेक नायर और रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों के बीच की जाने वाली बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा था। इस बातचीत के दौरान रोहित कह रहे थे कि यह उनका आखिरी है। इस चैट को फैंस मुंबई इंडियंस से जोड़कर देख रहे थे। इतना ही नहीं एक दिन बाद बॉडकास्टर के द्वारा एक बार फिर रोहित का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था। इस पर रोहित ने कैमरामैन से ऑडियो बंद करने का आग्रह किया था। इसके बावजूद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यही कारण है कि रोहित ने निजता के हनन मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।
