RR vs KKR Highlights: बारिश ने फेरा राजस्थान के अरमानों पर पानी, अब एलिमिनेटर में होगी आरसीबी से भिड़ंत
RR vs KKR Highlights: बारिश ने फेरा राजस्थान के अरमानों पर पानी, अब एलिमिनेटर में होगी आरसीबी से भिड़ंत
रविवार को सीजन के आखिरी डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ मुकाबला जीतकर राजस्थान का खेल बिगाड़ दिया। जीत के साथ और 17 अंक के साथ हैदराबाद की टीम पॉइंट टेबल में तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 17 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 20 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रहते हुए लीग के सफर को समाप्त किया। अब एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।