रोहित शर्मा ने किस बॉलर से बैट मांगकर जड़ा तूफानी शतक, जानिए किसने दिया था उधार बल्ला

Rohit Sharma Bat: लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं आदिल राशिद की गेंद पर उन्होंने स्लॉग स्वीप से अपना शतक पूरा किया।

Rohit Sharma Bat: लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जमीन पर जब रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन की आतिशी पारी खेली तो हर कोई हैरान रह गया। 39 साल की उम्र, संन्यास की अटकलें और 388 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य.. इन सबके बीच 'हिटमैन' का बल्ला जमकर बोला। लेकिन इस तूफानी शतक के पीछे एक मजेदार कहानी छिपी है, जो अब सामने आई है। दरअसल रोहित शर्मा ने ये यादगार पारी अपने बल्ले से नहीं, बल्कि भारतीय टीम में खेल चुके तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के बल्ले से खेली थी। शार्दुल ठाकुर को फैंस प्यार से 'लॉर्ड ठाकुर' कहते हैं, उन्हीं के बैट ने रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में गदर मचाया।

Rohit Bat

रोहित ने उधार के बैट से जड़ी सेंचुरी (फोटो साभार- BCCI)

बल्ला उधार मांगने की कहानी

शार्दुल और रोहित का रिश्ता बेहद पुराना है। दोनों मुंबई के एक ही स्कूल से पढ़े हैं, साथ में घरेलू क्रिकेट खेला है और मुंबई इंडियंस के लिए ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है। शार्दुल का SS कंपनी से करार है और उसके मालिक जतिन सरीन उन्हें खास बैट भेजते रहते हैं। शार्दुल ठाकुर ने खुद बताया, "रोहित भाई को एक बार प्रैक्टिस के दौरान मेरे बल्ले पसंद आ गए थे। उन्होंने मुझसे कुछ बैट मांगे। हमने जो क्रिकेट से खुशियां पाई हैं, उसके सामने रोहित भाई को मना करने का सवाल ही नहीं उठता।" शार्दुल ने खुशी जताई कि उनके दिए बल्ले से रोहित ने लॉर्ड्स में शतक जड़ दिया।

End of Feed