IND vs BAN: 100 रन पर भी आउट होने के लिए तैयार थी भारतीय टीम, कप्तान रोहित ने बताया जीत का मास्टर प्लान

Rohit Sharma on Kanpur Test Win: बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम की जीत के पीछे के मास्टर प्लान का खुलासा किया और ये तक कह दिया टीम 100 पर आउट होने को तैयार थी।

Rohit Sharma on Kanpur Test Win: भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोमांचक तरीके से मात दे दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। भारत की नाटकीय जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ मौसम से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच में परिणाम के लिए मेजबान टीम 100 रन के करीब आउट होने का जोखिम उठाने के लिए भी तैयार थी।

rohit with trophy

रोहित शर्मा (फोटो -BCCI)

ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी लेकिन इसके बावजूद भारत पांचवें दिन आराम से मैच जीतने में सफल रहा। पहले दिन भी केवल 35 ओवर का खेल हो पाया था।चौथे दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर आउट करने के बाद भारत ने टी20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की।बांग्लादेश ने चौथे दिन अंतिम सत्र में दो विकेट गंवाए और पांचवें दिन लंच से पूर्व उसकी दूसरी पारी 146 रन पर सिमट गई। भारत ने इसके बाद दूसरे सत्र में 95 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

End of Feed