युवी का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रोहित शर्मा ने कहा- 'वो इस बारे में जानकर ज्‍यादा खुश नहीं होंगे'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 09:29 PM IST

Rohit Sharma on breaking Yuvraj Singh's record: भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप के मैच में 53 रन की उम्‍दा पारी खेली। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में तीसरा छक्‍का लगाकर युवराज सिंह के टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने जानिए फिर क्‍या कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ गुरुवार को तीन छक्‍के जमाए
  • रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्‍ड कप में युवराज सिंह के सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा
  • टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है

सिडनी: टीम इंडिया (India Cricket team) ने गुरुवार को सिडनी में टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) के सुपर-12 राउंड में नीदरलैंड्स को 56 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अर्धशतक जमाकर टीम इंडिया को 179/2 के स्‍कोर पर पहुंचाया। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 123/9 का स्‍कोर बना सकी। इस मुकाबले में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्‍ड कप में 34 छक्‍के हो गए हैं। उन्‍होंने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 33 छक्‍के जमाए थे। वैसे, टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने का रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल (63) के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा विश्‍व में दूसरे बल्‍लेबाज बने, जिन्‍होंने टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाए हैं।

End of Feed