खराब फील्डिंग के बावजूद हमने धैर्य नहीं खोया, फाइनल में पहुंचने के बाद बोले- रोहित

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2023, 11:40 PM IST

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फील्लिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी। रोहित ने विराट और अय्यर की तारीफ की और इस जीत को एक टिम एफर्ट बताया। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 70 रन की जीत के बाद बुधवार को यहां कहा कि उनकी टीम ने मैच में खराब क्षेत्ररक्षण के बावजूद धैर्य नहीं खोया। भारत ने चार विकेट पर 397 रन बनाए और इस तरह से विश्व कप के नॉकआउट चरण में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई।

rohit sharma

रोहित शर्मा (साभार-AP)

भारत के लिए विराट कोहली (117 रन) के शतकों के अर्धशतक पूरा किया जबकि श्रेयस अय्यर ने 70 गेंद पर 105 रन बनाए। इन दोनों ने 128 गेंद पर 163 रन जोड़े।

End of Feed