IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ली राहत की सांस, विरोधी टीम की जमकर की तारीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 01:46 AM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद राहत की सांस लेते हुए कहा हमें पता था कि लक्ष्य का पीछा करना होगा मुश्किल। अमेरिकी टीम के खेल की जमकर की तारीफ।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने अमेरिका को दी 7 विकेट से मात
  • जीत के लिए मिला था 111 रन का लक्ष्य
  • लगातार तीसरी जीत के बाद सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत

न्यूयॉर्क: अमेरिका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को सात विकेट की जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें पता था कि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा। अमेरिका को आठ विकेट पर 110 रन पर रोकने के बाद भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए मैन ऑफ द मैच अर्शदीप सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट लिये। सूर्यकुमार यादव (नाबाद 50) और शिवम दुबे (नाबाद 31) ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलायी।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

हमें पता था यहां चेज करना होगा मुश्किल

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा,'हम जानते थे कि इतना रन बनाना मुश्किल होगा। इसे हासिल करने का श्रेय हमें जाता है। सूर्यकुमार और दुबे ने आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया।' रोहित ने मैच में कड़ी टक्कर देने के लिए अमेरिका के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए,'अमेरिका में कई खिलाड़ी के साथ हम खेल चुके हैं। उनके क्रिकेट की विकास को देखकर मैं खुश हूं, हमने उन्हें एमएलसी में खेलते हुए देखा है। वे कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी पहचान बना रहे हैं।'

End of Feed