शुभमन या श्रेयस, इमरजेंसी में किसे कॉल करेंगे हिटमैन रोहित शर्मा, दिया ऐसा जवाब बंद हो गई आलोचकों की बोलती

रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने आलोचकों को अपने स्टाइल में जवाब दिया। हिटमैन पर लगातार वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर सवाल उठते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने साफ कर दिया है कि वह वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम में रहें या टीम बस में या फिर ड्रेसिंग रूम में उनके हाजिर जवाबी का कोई तोड़ नहीं है। इन दिनो टीवी रियलटी शो कर रहे रोहित शर्मा ने एक बार फिर इसका सबूत देते हुए कुछ ऐसा कहा है जिसने आलोचकों की तो बोलती बंद की ही है, साथ ही ये भी बता दिया है कि हिटमैन बैट के अलावा अपनी हाजिर जवाबी से भी सवालों को बाउंड्री पार भेजने का दम रखते हैं। उन्होंने अपने वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर हो रही चर्चा को भी खत्म कर दिया। दरअसल एक एपिसोड के दौरान रोहित शर्मा से एक सवाल किया गया। हिटमैन से पूछा गया कि अगर आप इमरजेंसी में हैं तो आप शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर में किसे पहले फोन करेंगे।

Shubman Gill Rohit Sharma

शुभमन गिल और रोहित शर्मा (साभार-X)

रोहित ने इस सवाल के जवाब में दोनों का नाम लिया। रोहित ने हंसते हुए कहा कि दोनों अभी टीम इंडिया के कप्तान हैं। गिल तो मेरे कप्तान हैं और मैं वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहता हूं। यही कारण है कि मुझे गिल को खुश रखना होगा। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अगर मुझे टी20 में वापसी करनी है तो अय्यर को खुश रखना होगा। इसलिए मुझे दोनों को खुश रखना होगा।

End of Feed