IND vs NZ: रोहित शर्मा की उंगली में लगी चोट, मैदान छोड़कर अचानक गए बाहर

Rohit Sharma injured: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग करने के दौरान अचानक चोटिल हो गए। जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। वहीं उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी की।

Rohit Sharma injured: भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए। जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने कप्तानी की।

Rohit Sharma injured

रोहित शर्मा (फोटो- ICC Instagram)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। तभी अचानक गेंद उनके पास आई। जिसे पकड़ने के लिए जैसे ही वे नीचे झुके तो फिसल गए और उनकी उंगली में घाव हो गया। जिसके चलते वे मैदान से कुछ देर के लिए बाहर भी चले गए। हालांकि चोट इतनी गंभीर नहीं थी और रोहित शर्मा कुछ ओवर बाद दोबारा मैदान पर दिखाई दिए।

End of Feed