IND Vs AUS: कोहली की इस बात से रोहित शर्मा नहीं रखते हैं इत्तेफाक, भारतीय कप्तान ने कही यह बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 04:09 PM IST

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मुकाबला शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के सुझाव पर बड़ी बात कह दी।

IND vs AUS 3rd Test: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने ही टीम के आक्रामक पारी खेलने वाले बल्लेबाज विराट कोहली के सुझाव से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। तीसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने विराट कोहली के सुझाव पर बातों ही बातों में अपनी बात रखी। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बोले कि टेस्ट क्रिकेट को सीमित सेंटर तक नहीं रख सकते हैं। इसको देश के हर हिस्से में खेला जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं तो इसे देश के हर हिस्से में आयोजित करना हाेगा।

rohit sharma

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा।

कोहली ने 5 साल पहले दिया था सुझाव

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर 2019 में बड़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत में महज पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए। उनके कहने का उद्देश्य यह था कि भारत दौरे पर आने वाली टीमों भी पता रहेगा कि उन्हे भारत के किन पांच सेंटरों पर क्रिकेट खेलना है। इसके अलावा उन पांच सेंटरों पर पिच की स्थिति कैसी होगी। उसके बारे में विरोधी टीम को पहले से पता रहेगा। कोहली के इस बयान पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

End of Feed