ICC Rankings में रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, किंग कोहली से निकले आगे

Rohit Sharma beat Virat Kohli ICC Rankings: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने का रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला है। वे कोहली से भी आगे निकल गए हैं।

Rohit Sharma beat Virat Kohli ICC Rankings: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बीच में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगाई है। वे पांच स्थान ऊपर आ कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज को भी फायदा हुआ है।

Rohit Sharma, Virat Kohli, ICC Rankings

रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। वे भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने अब तक 3 मुकाबलों में ही 217 रन बना लिए हैं। ऐसे में इस प्रदर्शन का उन्हें आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। ये पहली बार है कि रोहित विराट कोहली से आईसीसी रैंकिंग में आगे निकले हैं। कोहली फिलहाल 9वें स्थान पर मौजूद हैं।

End of Feed