टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने भी किया T20I से संन्यास का ऐलान, कहा-अलविदा कहने का नहीं हो सकता इससे बेहतर वक्त

टीम इंडिया को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अंतरारष्ट्रीय टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित ने कहा कि इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर वक्त नहीं हो सकता।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने किया टी20आई से संन्यास का ऐलान
  • विराट के बाद उन्होंने भी कहा सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा
  • इंग्लैंड के खिलाफ 2007 के विश्व कप में किया था टी20आई डेब्यू

Rohit Sharma T20I retirement: टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अंतरारष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित से पहले विराट कोहली ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड लेते वक्त अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। अब रोहित भी विराट वाले क्लब में शामिल हो गए हैं।

Rohit Sharma Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली

अलविदा कहने का नहीं हो सकता इससे बेहतर वक्त...

रोहित शर्मा ने विश्व कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने संन्यास की घोषणा की। रोहित ने कहा, जबसे मैनें इस फॉर्मेट में खेलना शुरू किया उसका लुत्फ उठाया। इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर वक्त और कोई नहीं हो सकता। मैंने इसके एक-एक पल का लुत्फ उठाया। इसी फॉर्मेट को खेलते हुए मैंने अपने अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। मैं ये कप जीतकर अलविदा कहना चाहता था। मैं आगे वनडे और टेस्ट मैच में खेलता रहूंगा।

End of Feed