पूर्व चयनकर्ता ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, रोहित-कोहली को बताया 2027 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी संपत्ति

Rohit Sharma Virat Kohli Future: पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है। उन्हें यकीन है कि यह अनुभवी जोड़ी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी संपत्ति साबित होगी।

Rohit Sharma Virat Kohli Future: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सिडनी में तीसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के धमाकेदार प्रदर्शन ने एक बड़ा संदेश दिया है। इस मैच में रोहित के नाबाद 121 रन और विराट के नाबाद 74 रन की पारी ने न केवल भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई, बल्कि इन दिग्गजों के भविष्य पर चल रही बहस को भी शांत कर दिया।

Rohit Virat ODI AP

रोहित शर्मा विराट कोहली (फोटो- AP)

पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इन दोनों दिग्गजों पर पूरा भरोसा जताया है। प्रसाद को यकीन है कि यह अनुभवी जोड़ी आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए 'बहुत बड़ी संपत्ति' साबित होगी।

End of Feed