रोहित शर्मा और जय शाह ने टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी की लॉन्च, देखें VIDEO

Team India T20 World Cup 2024 Jersey Launch: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई सचिव जय शाह टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे। इसका वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है जिसे फैंस द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है।

Team India T20 World Cup 2024 Jersey Launch: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का आधिकारिक रुप से अनावरण हो गया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नई जर्सी लॉन्च की है। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें टीम इंडिया की नई प्रेक्टिस किट भी नजर आ रही है जो कि सफेद कलर की है और साथ में काली धारियां मौजूद हैं।

Rohit Sharma team india jert

रोहित शर्मा जय शाह ने लॉन्च की टीम इंडिया की नई जर्सी (फोटो- BCCI)

नई जर्सी आधिकारिक तौर पर एडिडास द्वारा 6 मई को लॉन्च की गई थी। जर्सी को 7 मई से एडिडास स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया था। एडिडास ने नई जर्सी को टैगलाइन "वन जर्सी। वन नेशन" के साथ पेश किया था। इस जर्सी की एडिडास के स्टोर पर कीमत 6 हजार रुपए हैं।

End of Feed