रोजर बिन्‍नी आधिकारिक रूप से बीसीसीआई अध्‍यक्ष बने, सौरव गांगुली की जगह ली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 04:42 PM IST

Roger Binny BCCI's new president: 1983 वर्ल्‍ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्‍य रोजर बिन्‍नी आधिकारिक रूप से बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष बन गए हैं। रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई अध्‍यक्ष के रूप में पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली की जगह लेंगे। रोजर बिन्‍नी को सर्वसम्‍मित से बीसीसीआई अध्‍यक्ष चुना गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोजर बिन्‍नी आधिकारिक रूप से बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष बने
  • रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई के अध्‍यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह लेंगे
  • रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई के 36वें अध्‍यक्ष बन गए हैं

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को रोजर बिन्‍नी का नए अध्‍यक्ष के रूप में स्‍वागत किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्‍नी बोर्ड अध्‍यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह लेंगे। 1983 वर्ल्‍ड कप विजेता भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़‍ियों में से एक रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई के 36वें अध्‍यक्ष बन गए हैं। रोजर बिन्‍नी का बीसीसीआई अध्‍यक्ष के रूप में नाम पहले से ही तय हो गया था। बीसीसीआई की एजीएम में इसकी आधिकारिक घोषणा के होने का इंतजार किया जा रहा था।

रोजर बिन्‍नी

रोजर बिन्‍नी

वहीं बीसीसीआई अध्‍यक्ष पद से हटाए गए सौरव गांगुली को आईपीएल चेयरमैन पद का प्रस्‍ताव दिया गया था, जिसके लिए उन्‍होंने इंकार कर दिया था। गांगुली ने कहा है कि वो दूसरे कार्यकाल के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। बीसीसीआई के अन्‍य अधिकारी पदों पर इनको जगह मिली है। जय शाह सचिव पद पर बरकरार हैं। आशीष सेलार को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है। राजीव शुक्‍ला उपाध्‍यक्ष बने रहेंगे। देवजीत साइकिया को संयुक्‍त सचिव बनाया गया है। अरुण धूमल नए आईपीएल चेयरमैन होंगे।

End of Feed