रोजर बिन्नी: एक शानदार क्रिकेटर, जेंटेलमैन और अजातशत्रु

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:55 PM IST

Roger Binny Profile: बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी को क्रिकेट प्रेमी जानते जरूर हैं लेकिन उनकी जिंदगी के कई पहलू हैं और उनके साथ खेल चुके या काम कर चुके लोगों का उनको लेकर क्या नजरिया है वो भी देखना दिलचस्प है। रोजर बिन्नी की शख्सियत के बारे में एक खास रिपोर्ट।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगर 1980 के दशक में अपने वार्षिक पुरस्कारों में ‘जेंटलमैन क्रिकेटर’ का खिताब रखा होता तो रोजर माइकल हम्फ्री बिन्नी कई सत्रों तक इसे जीतने के बड़े दावेदार होते। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 36वें अध्यक्ष को एक शब्द में ‘अजातशत्रु’ कहा जा सकता है, जिसका क्रिकेट की दुनिया में किसे से मतभेद नहीं रहा है।

roger_binny_profile

रवि शास्त्री और विराट कोहली के साथ रोजर बिन्नी

क्रिकेट मैदान पर किये गये प्रदर्शन और आंकड़े को पैमाना माने तो बिन्नी अपने पूर्ववर्ती सौरव गांगुली के सामने कही नहीं ठहरते लेकिन रिश्तों को संजोकर रखना उन्हें अच्छी तरह आता है। गांगुली के बाद बीसीसीआई के पास एक खिलाड़ी प्रशासक के रूप में बिन्नी से बेहतर विकल्प शायद ही कोई और होता। वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे मेहनती, ईमानदार क्रिकेटरों में से एक रहे हैं।

End of Feed