टीम में नहीं मिली जगह तो नाराज हुआ IPL 2024 का सितारा, T20 वर्ल्ड कप देखने से किया इंकार

Riyan parag will not watch t20 world cup: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की चर्चा में रहे उभरते हुए खिलाड़ी रियान पराग से रविवार को आईसीसी टूर्नामेंट देखने से भी पूरी तरह इंकार कर दिया है।

Riyan parag will not watch t20 world cup: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन से वाहवाही लुटने वाले रियान पराग ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जिससे वे हर तरफ चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल आईपीएल के सितारे ने टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चयन ना होने पर नाराजगी जताई है और विश्वकप को देखने से भी इंकार कर दिया है।

riyana parag t200

रियान पराग (फोटो- X)

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की चर्चा में रहे उभरते हुए खिलाड़ी रियान पराग से रविवार को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अपने सेमीफाइनलिस्ट चुनने के लिए कहा गया। लेकिन युवा खिलाड़ी ने जवाब देने से परहेज किया क्योंकि उसने स्वीकार किया कि उसे टी20 विश्व कप टूर्नामेंट देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है, और अगर वह टीम का हिस्सा होता तो उसे केवल संभावित शीर्ष चार की चिंता होती।

End of Feed