RR vs DC: जरूरत नहीं आलोचकों को जवाब देने की, हार के बाद रियान पराग ने बताई कहां चूकी राजस्थान रॉयल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2026, 12:04 AM IST

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने बताया कि उनके टीम से कहां चूक हुई। दिल्ली ने 226 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। रियान पराग की 90 रन की पारी बेकार चली गई।

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी चेज हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। दिल्ली ने 226 रन का लक्ष्य केएल राहुल की 75, पथुम निसांका की 62 और आखिर में आशुतोष शर्मा की 15 गेंद में 25 रन की तूफानी पारी के दम पर हासिल कर लिया। यह दिल्ली की राजस्थान के खिलाफ सबसे बड़ी चेज है। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से कप्तान पराग ने 90 और डोनोवन फरेरा ने 14 गेंद में तूफानी 47 रन की पारी खेली।

Riyan Parag

रियान पराग (साभार-X)

हार के बाद क्या बोले रियान पराग?

दिल्ली के खिलाफ हार के बाद कप्तान रियान पराग ने इसका ठीकरा अपने गेंदबाजों पर फोड़ा। उन्होंने कहा 'स्कोर बढ़िया था, पिच धीमा हो गई थी, लेकिन हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की। हमने करीब हर ओवर में बाउंड्री खाई। अपनी बल्लेबाजी की योजना पर उन्होंने कहा 'हम बाकी बचे 8-9 ओवर में लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन बनाकर रखना चाहते थे। हम चाहते थे कि डोनोवन फरेरा आखिर में पेसर पर अटैक करे।

End of Feed