IPL 2024: घरेलू प्रशंसकों की सामने रियान पराग ने रचा इतिहास, हुई अनकैप्ड प्लेयर्स के स्पेशल क्लब में एंट्री

रियान पराग ने अपने घरेलू दर्शकों के सामना आईपीएल 2024 में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। वो आईपीएल इतिहास में ये कारनामा करने वाले पांचवें प्लेयर बने हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब के खिलाफ रियान पराग अर्धशतक से चूके
  • सीजन में पूरे किए 500 रन
  • बने आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पांचवें अनकैप्ड प्लेयर

गुवाहाटी: अपने घरेलू मैदान पर बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले असमिया बल्लेबाज रियान पराग ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। रियान पराग ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए गुवाहाटी की बरसा पारा क्रिकेट स्टेडियम में शानदार अर्धशतक बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों 34 गेंद में 48 रन की पारी खेली और टीम को संकट से उबारकर 9 विकेट पर 144 रन के स्कोर तक ले गए। पराग सीजन में पांचवां अर्धशतक जड़ने से 2 रन से चूक गए। हर्षल पटेल ने अपनी स्लोअर फुलटॉस पर उन्हें एलबीडब्लू कर दिया। पराग ने अपनी पारी में 6 चौके जड़े।

Riyan Parag

रियान पराग(साभार IPL/BCCI)

सीजन में 500 रन पूरे करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर

रियान पराग ने अपनी 48 रन की पारी के दौरान आईपीएल 2024 में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर भी बन गए। वो आईपीएल के 17 साल के इतिहास में बतौर अनकैप्ड प्लेयर 500 रन के आंकड़े को पार कने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले पहले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के शॉम मार्श थे। शॉन ने साल 2008 में पंजाब किंग्स(किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलते हुए ये कारनामा किया था। इसके बाद साल 2018 में सूर्यकुमार यादव अनकैप्ड प्लेयर के रूप में एक सीजन में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले भारतीय बने थे। सूर्या के बाद इशान किशन ने साल 2020 में और यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में ये उपलब्धि हासिल की थी। अब इस स्पेशल क्लब में रियान पराग का नाम भी दर्ज हो चुका है।

End of Feed