Rishabh Pant Injury Update: मैदान पर कब वापसी करेंगे ऋषभ पंत, खुद शेयर किया इंजरी से जुड़ा अपडेट

Rishabh Pant Injury Update: ऋषभ पंत ने अपनी इंजरी को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस का शुक्रिया करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। पंत चौथे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे।

Rishabh Pant Injury Update: ऋषभ पंत की जीवटता का गवाह पूरी दुनिया मैनचेस्टर टेस्ट में बन चुकी है। जब किसी खिलाड़ी के लिए चलना मुश्किल हो रहा था, वैसी हालत में उन्होंने न केवल मैदान में वापसी की बल्कि विपक्षी टीम के मनोबल को पस्त करते हुए 54 रन की अहम पारी खेली। वह दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध थे, लेकिन रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने ऐसा होने नहीं दिया। पंत ने मैच खत्म होने तक इसलिए प्लास्टर नहीं कराया था कि उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ सकती थी। लेकिन अब मैच खत्म हो चुका है और पंत के पैर का प्लास्टर भी हो चुका है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी।

RISHABH PANT MAJOR UPDATE

ऋषभ पंत (साभार -icc And Pant X)

ऋषभ पंत ने दी इंजरी की जानकारी

End of Feed