'आपको सिखा सकते हैं कि...' ऋषभ पंत की नजर में विराट कोहली इस चीज के बेहतरीन 'टीचर'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 02:31 PM IST

Rishabh Pant on Virat Kohli: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की नजर में विराट कोहली दबाव की स्थितियों से निपटने के मामले में बेहतरीन 'टीचर' हैं। पंत ने बताया कि कोहली आपको सिखा सकते हैं कि दबाव को कैसे हैंडल करना है।

मेलबर्न: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कहना है कि विराट कोहली का अपार अनुभव दबाव की स्थिति से निपटने में मदद करता है। पंत ने साथ ही उम्मीद जताई कि वे पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप के टीम के पहले मैच में पूर्व कप्तान कोहली के साथ अपनी बल्लेबाजी साझेदारी फिर बना पाएंगे। टी20 विश्व कप की वेबसाइट ने पंत के हवाले से कहा, ‘‘वह (कोहली) वास्तव में आपको सिखा सकते हैं कि परिस्थितियों से कैसे निपटना है जिससे भविष्य में आपको अपने क्रिकेट सफर में मदद मिल सकती है। इसलिए उनके साथ बल्लेबाजी करना हमेशा की तरह अच्छा है।’’

ऋषभ पंत और विराट कोहली (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत अनुभव रखने वाले व्यक्ति का आपके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है क्योंकि वह आपको खेल को आगे बढ़ाने और प्रत्येक गेंद में एक रन के साथ दबाव को बनाए रखने के तरीके के बारे में बता सकता है।’’ मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के नाबाद अर्धशतकों से पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे लेकिन पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया था। पच्चीस साल के पंत ने 39 रन की पारी खेलने के अलावा तत्कालीन कप्तान कोहली के साथ 53 रन जोड़े थे।

End of Feed