Rishabh Pant Injured: बल्लेबाजी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत, एंबुलेंस से ले जाया गया बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन चायकाल के बाद चोटिल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें एंबुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

मैनचेस्टर: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के चायकाल के बाद करारा झटका लगा। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 37(48) रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। पारी के 68वें ओवर की चौथी गेंद सीधे उनके पंजे पर जा लगी। गेंदबाजी क्रिस वोक्स कर रहे थे और पंत गेंद के लगते ही दर्द से छटपटाने लगे। टीम इंडिया के फीजियो उनकी चोट का हाल जानने मैदान पर पहुंचे और जूता उतारकर देखा तो दाहिने हाथ की छोटी उंगली से खून निकल रहा था और पैर सूज गया था।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट Star Sports Screen Grab X)

रिटायर्ड हर्ट होने का किया फैसला

चोट इतनी गंभीर थी की दर्द का अहसास पंत के चेहरे के भाव से लगाया जा सकता था। पंत चल भी नहीं पा रहे थे ऐसे में उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया और रिटायर्ड हर्ट हो गए। उसक वक्त टीम का स्कोर 67.4 ओवर में 3 विकेट पर 212 रन था। पंत की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें मैदान पर उपलब्ध एंबुलेंस के जरिए पवेलियन तक ले जाना पड़ा। पंत के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा उतरे। अपनी 37 रन की पारी के दौरान पंत ने 2 चौके और एक छक्का जड़ा। पंत ने इस दौरान इंग्लैंड की धरती पर एक हजार रन भी पूरे कर लिए।

End of Feed