EXPLAINED: 78.75 करोड़ के प्रीमियम खिलाड़ियों ने LSG को रुलाए खून के आंसू, सस्ते प्लेयर्स ने दिया मुस्कुराने का मौका

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ने 14 में से केवल 4 मुकाबले जीते। वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर है। लखनऊ ने ऑक्शन में जब खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाई थी, तब यह बिल्कुल भी नहीं सोचा होगा कि टीम का इतना बुरा हाल होगा। वह पिछले सीजन की ही तरह प्लेऑफ तक सफर नहीं कर पाई। लखनऊ की इस हालत के लिए कई प्रीमियम खिलाड़ी जिम्मेदार हैं।

'मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं', पर शायद ही कोई लखनवी क्रिकेट फैंस मुस्कुरा रहा होगा। हो भी क्यों टीम ने इतना खराब प्रदर्शन जो किया है। महंगे खिलाड़ियों से सजी लखनऊ की टीम 14 में से केवल 4 मुकाबले जीत सकी। वह 8 प्वाइंट्स के साथ आईपीएल के 19वें सीजन की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई। फ्रेंचाइजी ने छह खिलाड़ियों पर ही 78.75 करोड़ रुपये खर्च कर दिए लेकिन, उनका प्रदर्शन उम्मीद से बेहद शर्मनाक रहा।

Lsg

फ्लॉप रहे लखनऊ के महंगे खिलाड़ी। फोटो- LSG सोशल मीडिया

इनमें सबसे पहले 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम लेने वाले टीम के कप्तान ऋषभ पंत शामिल हैं। ऋषभ पंत के बल्ले से इस सीजन 14 मैच में 28.36 की औसत और 138.05 की स्ट्राइक रेट से कुल 312 रन निकले। इसमें केवल एक अर्धशतक शामिल रहा। साल 2025 में पंत ने 24.45 की औसत और 133.17 की स्ट्राइक रेट से कुल 269 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इस महंगे खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन और कप्तानी से लखनऊ को निराश किया।

End of Feed