IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स से कहां हो गई चूक? कप्तान पंत ने बताई हार की वजह

Rishabh Pant on Delhi Capitals defeat: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 20वें मैच में एमआई से 29 रन की हार के लिए पावरप्ले में अपनी टीम की बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया
  • प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर पहुंची दिल्ली
  • पंत ने गेंदबाजों बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार

Rishabh Pant on Delhi Capitals defeat: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने पहले 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 205 रन ही बना पाई और 29 रनों से हार गई। दिल्ली को सीज़न की चौथी हार का सामना करना पड़ा, जबकि एमआई ने लगातार 3 हार का सामना करने के बाद अपना खाता खोला। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पंत ने स्वीकार किया कि वे मैच जीतने की दौड़ में थे, लेकिन पावर प्ले में धीमी शुरुआत के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा।

Rishabh Pant fined

ऋषभ पंत (फोटो- IPL/BCCI)

ऋषभ पंत ने वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 20वें मैच में एमआई से 29 रन की हार के लिए पावरप्ले में अपनी टीम की बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली कैपिटल्स की डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी और वार्नर 10 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के 75 की तुलना में DC पहले 6 ओवरों में केवल 46 रन बनाने में सफल रहा। पंत ने कहा कि- 'हमने अगले कुछ ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन कई ओवरों तक लगातार 15 रन प्रति ओवर बनाना आसान नहीं है। हमें पॉवरप्ले में ज्यादा रन बनाने चाहिए थे। '

End of Feed