कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, बस इतने रन हैं दूर

ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। इस पारी के साथ वह WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए। कोलंबो में उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होना है।

गॉल में टीम इंडिया जीत से 6 कदम दूर है। 5वें दिन सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि श्रीलंका के बाकी बचे 6 विकेट को भारतीय गेंदबाज कितनी जल्दी पवेलियन भेज पाते हैं। कोई चमत्कार ही मेजबान टीम को हार से बचा सकती है, ऐसे में तय है कि टीम इंडिया जब दूसरे टेस्ट में 23 अगस्त को कोलंबो में उतरेगी तो उसके पास 1-0 की बढ़त होगी। इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास कोलंबो टेस्ट जीतकर जहां WTC प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में पहुंचने का मौका होगा वहीं पंत के लिए भी यह मुकाबला खास होगा। उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

RISHABH PANT

ऋषभ पंत (साभार-BCCI/AI)

कोलंबो टेस्ट को यादगार बनाने का मौका

पंत के पास कोलंबो टेस्ट को यादगार बनाने का मौका है। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 21वां टेस्ट अर्धशतक जड़ने वाले ऋषभ पंत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3,000 रन पूरा करने का मौका है। पंत को इसके लिए 115 रन की दरकार है। जिस तरह के फॉर्म में यह विकेटकीपर बल्लेबाज है, उसे ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

End of Feed