पटाखे और मिठाईयां खरीद लिए थे, रिंकू के पिता ने बताया टीम में न चुने जाने के बाद-क्या थी उनके बेटे की पहली प्रतिक्रिया

Rinku Singh Reaction: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। उनके न चुने जाने पर पहली बार उनके पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह के न चुने जाने पर पहली प्रतिक्रिया आई सामने
  • रिंकू के पिता ने बताया क्या थी रिंकू की हालत
  • मिठाईयां और पटाखे भी मंगवा लिए थे, बोले रिंकू के पिता

Rinku Singh Reaction: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया। इस स्क्वॉड में जिस नाम को फैंस सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं वो नाम रिंकू सिंह का है। रिंकू सिंह को 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है। उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मौजूदा आईपीएल में शिवम दुबे की तुलना में अच्छा प्रदर्शन न कर पाना रिंकू के न लिए जाने की वजह बनी। इसके अलावा शिवम दुबे का गेंदबाजी करना भी रिंकू पर भारी पड़ा। हाल ही में केकेआर के टीम ऑनर शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दिल से चाहते हैं रिंकू स्क्वॉड का हिस्सा हो। इतना ही नहीं बीते कुछ महीनों में उनकी तुलना एमएस धोनी से भी की जाने लगी थी।

RINKU SINGH

रिंकू सिंह (साभार-X)

रिंकू का टूटा दिल

रिंकू का नाम न होना इरफान सहित कई खिलाड़ियों को भी चूभा। पठान ने कहा कि रिंकू का टी20 करियर छोटा जरूर रहा है, लेकिन उन्होंने बतौर फिनिशर शानदार काम किया है और उन्हें लिया जाना चाहिए। टीम में न चुने जाने पर रिंकू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

End of Feed