Rinku Singh India A squad: उत्तर प्रदेश के लिए अपना रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के एक दिन बाद, बाएं हाथ के रिंकू सिंह को भारत ए टीम में शामिल किया गया है, जो बुधवार से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अपना दूसरा चार दिवसीय मैच खेलेगी। इससे पहले रिंकू लायंस के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम में थे।
रिंकू सिंह (फोटो- Rinku Singh instagram)
टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की झलक दिखा चुके मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पदार्पण किया था और दो मैच में 17 और 38 रन बनाए।उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें 57.57 की औसत से 3109 रन बनाए हैं।
क्या कोहली को रिप्लेस कर सकते हैं रिंकू?
विराट कोहली निजी कारणों का हवाला देते हुए पहले दो मैचों से हट गए हैं। चयनकर्ता मध्यक्रम में किसी विकल्प की तलाश कर रहे होंगे। रिंकू ने टी20 प्रदर्शन से पहले ही अपना नाम बना लिया है। उनके प्रथम श्रेणी के नंबर भी उतने ही अच्छे हैं और बाएं हाथ का खिलाड़ी होने के नाते, जो अपनी राज्य टीम के लिए पांच या छह नंबर पर बल्लेबाजी करता है, अलीगढ़ के खिलाड़ी को बढ़त देता है। हालांकि इस रेस में फिलहाल रजत पाटीदार और सरफराज खान आगे चल रहे हैं ऐसे में रिंकू को मौका मिलना मुश्किल है।
दूसरे मल्डी-डे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम
भारत ‘ए’ टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल और रिंकू सिंह।
