IND vs AUS: रोहित के न खेलने से हैरान हैं ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2025, 06:23 PM IST

IND vs AUS: भारतीय फैंस की तरह रिकी पोंटिंग को भी इस बात पर यकीन करना आसान नहीं रहा है कि 5वें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने इस फैसले पर हैरानी जताई।

IND vs AUS: करोड़ों भारतीय फैंस की तरह ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर हैरानी जताई। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट से रोहित शर्मा की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय खेमे के शब्दों से ‘हैरान’ हैं।

Rohit Sharma

रिकी पोंटिंग और रोहित शर्मा (साभार-IPL/ICC)

मेहमान टीम शुक्रवार को यहां शुरू हुए मैच को जीतकर श्रृंखला बराबर करने और ट्रॉफी बरकरार रखने की कोशिश करेगी। टॉस के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित ने सिडनी टेस्ट से ‘आराम करने का विकल्प चुना है’। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि प्रतिक्रिया यही है कि सभी को उम्मीद थी कि ऐसा हो सकता है। ’’

End of Feed