रिकी पोंटिंग ने भी टीम इंडिया के कोच पद का ऑफर ठुकराया, बताई ये वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated May 23, 2024, 11:57 AM IST

Ricky Ponting Rejects Team India Coach Post Offer: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने सीधे तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। उन्होंने इसको लेकर काफी कुछ कहा भी है, आइए जानते हैं कि पोंटिंग ने क्या कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की खोज
  • रिकी पोंटिंग ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया
  • पोंटिंग ने बताया क्यों वो नहीं लेना चाहते ये पद

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने खुलासा किया है कि जल्द ही खाली होने वाले भारत के मुख्य कोच के पद के लिए उनसे संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया क्योंकि यह अभी उनकी ‘जीवनशैली’ में फिट नहीं बैठता। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में सात सत्र पूरे करने वाले पोंटिंग इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम टी20 कोच रह चुके हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि भारतीय कोच के पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई सुझाव आया था या नहीं।

Ricky Ponting Rejects Team India Head Coach Offer

रिकी पोंटिंग (BCCI/IPL)

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘‘आईपीएल के दौरान कुछ आमने-सामने की बातचीत हुई थी, ताकि पता चल सके कि इस पद में मेरी दिलचस्पी है या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय टीम का सीनियर कोच बनना पसंद करूंगा लेकिन मेरे जीवन में अन्य चीजें हैं और मैं घर पर कुछ समय बिताना चाहता हूं...हर कोई जानता है कि अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करोगे तो आप आईपीएल टीम में शामिल नहीं हो सकते।’’

End of Feed