रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर के रूप में इस खिलाड़ी को बताया डेविड वॉर्नर का उत्तराधिकारी, लग चुका है बैन

Ricky Ponting, Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब उस मोड़ पर है जब उसके कुछ सीनियर खिलाड़ी करियर के अंतिम चरण में हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल है। वॉर्नर के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर की उनकी जगह कौन लेगा, ये बड़ा सवाल है। रिकी पोंटिंग ने अपनी राय दी है कि कौन हो सकता है वो खिलाड़ी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन होगा ऑस्ट्रेलिया का अगला ओपनर
  • डेविड वॉर्नर करियर के अंतिम मोड़ पर
  • रिकी पोंटिंग ने बताया कैमरन बैनक्रॉफ्ट का नाम

आज क्रिकेट के हर प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की ओपनिंग जोड़ी सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में से एक है। इसकी एक बड़ी वजह है दिग्गज व अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) की मौजूदगी। हालांकि ये भी साफ है कि डेविड वॉर्नर का करियर अब अंतिम मोड़ पर है और वो खुद भी इस बात को जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज के रूप में कौन उनकी भरपाई करेगा? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के मुताबिक वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा जैसे धुरंधर सलामी बल्लेबाजों के बाद कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) उनकी जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं।

Ricky Ponting on Successor Of David Warner As Australian Opener

रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर (Twitter/AP)

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ये ऐलान कर चुके हैं कि वो अगले साल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के बाद अपने स्वर्णिम करियर को अलविदा कह देंगे। अब टेस्ट क्रिकेट में जब वॉर्नर अपने अंतिम मोड़ की तरफ बढ़ चले हैं तो उनकी जगह कौन लेगा ये बड़ा सवाल बन चुका है। वैसे तो मार्कस हैरिस और मैथ्यू रेनशॉ को वॉर्नर की जगह रिजर्व बल्लेबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन रिकी पोंटिंग का पक्ष कुछ और है।

End of Feed