RCB vs UPW WPL 2025 Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-यूपी वॉरियर्स मैच की पिच रिपोर्ट

RCB Women vs UP Warriorz Women Pitch Report In Hindi WPL 2025 Today Match: डब्ल्यूपीएल 2025 (महिला प्रीमियर लीग) के तीसरे संस्करण में आज (24 February 2025) एक और बड़ा और दिलचस्प मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और यूपी वॉरियर्स की महिला क्रिकेट टीमें। आरसीबी ने अपने 3 मैचों में 2 जीते और 1 मैच हारा है। वहीं यूपी ने 3 मैचों में 1 मुकाबला जीता और 2 गंवाए हैं। आज इन दोनों टीमों के बीच मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे बेंगलुरू-यूपी डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग 2025 का नौवां मैच
  • आज आमने-सामने होंगी बेंगलुरू और यूपी की टीमें
  • आरसीबी-यूपी मुकाबला बेंगलुरू के मैदान पर खेला जाएगा

RCB W vs UPW W Pitch Report In Hindi WPL 2025 Today Match: आज डब्ल्यूपीएल 2025 (Women's Premier League) में एक और शानदार मैच खेला जाएगा। इस मैच में टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और यूपी वॉरियर्स (Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriors) के बीच मैच आयोजित होगा। ये मैच बेंगलुरू (Bengaluru) में खेला जाएगा। बेंगलुरू की टीम ने अब तक अपने 3 मैचों में सिर्फ 1 मैच गंवाया है और वे अंक तालिका में चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं। जबकि यूपी वॉरियर्स की टीम ने तीन मुकाबलों में सिर्फ एक मैच जीता है और बाकी दोनों मैच हारे हैं। वे अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं। मजबूत आरसीबी टीम की चुनौती का सामना करना यूपी टीम के लिए आसान नहीं होने वाला। आज खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की अगुवाई भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) कर रहीं हैं। जबकि यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) करेंगी।

RCB vs UPW Pitch Report WPL 2025 Today Match

आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स मैच की पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक डब्ल्यूपीएल इतिहास में खेले गए मुकाबलों की बात करें तो दोनों ने इस लीग में चार मैच खेले हैं। इनमें जहां यूपी वॉरियर्स ने पहला मैच आरसीबी के खिलाफ जीता था, लेकिन उसके बाद आरसीबी ने लगातार तीन मैच जीते हैं। WPL 2023 में इन दोनों टीमों के बीच बीच दो मुकाबले हुए थे जिसमें एक मैच यूपी की टीम ने 10 विकेट से जीता था, लेकिन दूसरा मैच आरसीबी ने 5 विकेट से जीतकर बराबरी कर ली थी। इसके बाद WPL 2024 में दोनों टीमों के बीच जो 2 मैच खेले गए उसमें एक मैच में आरसीबी ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने यूपी को 23 रन से मात दी थी। ऐसे में आज के मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला टीम का पलड़ा ही भारी नजर आ रहा है।

End of Feed