LIVERCB vs RR Match Highlights: आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को दी मात, दर्ज की घर पर सीजन की पहली जीत
RCB vs RR Match Highlights: आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीरीज की छठी और घर पर पहली जीत दर्ज की। ऐसा रहा चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का हाल।

RCB vs RR Match Highlights: आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को दी मात, दर्ज की घर पर सीजन की पहली जीत
RCB vs RR Match Highlights:आरसीबी ने गुरुवार को बेंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 11 रन के अंतर से मात देकर सीजन की छठी और घर पर पहली जीत दर्ज की। राजस्थान के सामने आरसीबी ने जीत के लिए 206 रन का विशाल लक्ष्य विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रखा था। राजस्थान की टीम जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18वें ओवर तक मैच में बनी हुई थी लेकिन 19वें ओवर में जोश हेजलवुड ने दो गेंद में ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर को पवेलियन वापस भेजकर आरसीबी की जीत पक्की कर दी। उन्होंने ओवर में केवल एक रन दिया और दो विकेट अपने नाम किए। आखिरी ओवर में यश दयाल ने राजस्थान के बल्लेबाजों को 17 रन नहीं बनाने दिए। राजस्थान 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बना सका।
आरसीबी ने बनाए 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन
राजस्थान रॉयल्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 206 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। मैच में टॉस हारने के बाद अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को विराट कोहली और फिल साल्ट ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। साल्ट के आउट होने के बाद विराट कोहली (70) और देवदत्त पडिक्कल(50) ने आरसीबी को 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 156 से 163 रन तक पहुंचते पहुंचते आरसीबी ने विराट, पडिक्कल और पाटीदार के विकेट गंवा दिए। अंत में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। अंतिम गेंद पर टिम डेविड 23(25) रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं जीतेश शर्मा 19(10) रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट संदीप शर्मा ने लिए। वहीं 1-1 सफलता जोफ्रा आर्चर और वनिंदु हसरंगा को मिली।
राजस्थान ने जीत टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज बेंगलुरू के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। रजत पाटीदार(Rajat Patidar) की कप्तानी में खेल रही आरसीबी का प्रदर्शन सीजन में अच्छा रहा है। आरसीबी ने 8 मैच में 5 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। अंक तालिका में आरसीबी चौथे पायदान पर है और प्लेऑफ में एंट्री का मजबूती से दावा पेश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 मैच में 2 जीत और 6 हार के साथ संघर्ष कर रही है। उसके खाते में महज 4 अंक हैं।
बेंगलुरू और राजस्थान की प्लेइंग-11( RCB and RR Playing XI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, फ़ज़ल-हक़-फ़ारूक़ी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: आरसीबी ने 11 रन से दी राजस्थान को मात
आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन नहीं बनाने दिए और मुकाबला 11 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। आरसीबी के 205 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 9 विकेट पर 194 रन पर बना सकी। आरसीबी ने घरेलू सीजन में घर पर पहली जीत दर्ज की। सीजन की छठी जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: यश दयाल ने शुभम को भेजा पवेलियन
20वें ओवर की पहली गेंद पर शुभम को मिड विकेट पर यश दयाल ने फिल साल्ट के हाथों कैच कराकर राजस्थान को आठवां झटका दिया।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: हेज़लवुड ने चटकाए लगातार दो विकेट
जोश हेज़लवुड ने 19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर के विकेट चटकाकर आरसीबी की मैच में वापसी करा दी। 189 के स्कोर पर जुरेल विकेट के पीछे कैच करा दिया। वहीं पाटीदार के हाथों आर्चर कैच दे बैठे। जुरेल ने 47 रन बनाए और आर्चर अपना खाता नहीं खोल पाए। 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन राजस्थान का स्कोर हो गया।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंद में 18 रन की दरकार
राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 18 रन की जीत के लिए राजस्थान को और बनाने हैं। जुरेल 47 (32) और शुभम 11(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: राजस्थान ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 24(24) और शिमरॉन हेटमायर 7(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 30 गेंद में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: राजस्थान ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। जुरेल 16 और नीतीश राणा 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: राजस्थान ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन
206 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 2 (4) और नीतीश राणा 23 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 60 गेंद में 93 रन और राजस्थान को बनाने हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: राजस्थान ने 5 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 58 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। यशस्वी 35 (14) और नीतीश राणा 6 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: खत्म हुई वैभव की पारी
वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत भुवनेश्वर कुमार ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर कर दिया। वैभव 16 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: 50 रन के पार पहुंची राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के छक्के की बदौलत अपने 50 रन पूरे कर लिए।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: राजस्थान ने 3 ओवर में बनाए 34/0 रन
राजस्थान रॉयल्स ने जीत के लिए 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: राजस्थान की आतिशी शुरुआत, 2 ओवर में बनाए 26/0 रन
राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने आतिशी शुरुआत दी है। 2 ओवर में दोनों ने 26 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़ लिए हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: जायसवाल और वैभव ने की राजस्थान की पारी की शुरुआत
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करने उतरी है। पहली ही गेंद पर जायसवाल ने जड़ा छक्का।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: आरसीबी ने 17 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 167 रन
आरसीबी ने 17 ओवर में राजस्थान के खिलाफ 4 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। टिम डेविड 5 (6) और जीतेश शर्मा 4(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: पाटीदार बने संदीप शर्मा का शिकार
आरसीबी को चौथा झटका 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रजत पाटीदार के रूप में लगा। पाटीदार संदीप शर्मा की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश में विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। वो केवल 1 (3) रन बना सके। संदीप ने पांच गेंद के अंतराल में आरसीबी को दूसरा झटका दिया।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: पडिक्कल बने संदीप शर्मा का शिकार
आरसीबी को तीसरा झटका 17वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। संदीप शर्मा की गेंद पर पडिक्कल 50 रन बनाकर नीतीश राणा की गेंद पर लपके गए।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: आर्चर ने किया विराट का शिकार
जोफ्रा आर्चर की गेंद पर विराट कोहली 16वें ओवर की पहली गेंद पर कवर के ऊपर से चौका जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। विराट गेंद को उछाल को जज नहीं कर पाए। विराट ने 70(42) रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े। 156 के स्कोर पर आरसीबी को दूसरा झटका लगा।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: आरसीबी ने 14 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 134 रन
आरसीबी ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 63 (39) और पडिक्कल 37 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: आरसीबी ने 13 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 119 रन
आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। विराट 56 (36) और देवदत्त पडिक्कल 29 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, आरसीबी 100 रन के पार
आरसीबी ने 11.3 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए इसके बाद अगली ही गेंद पर विराट ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।