RCB vs PBKS IPL Final Toss Update: आज का टॉस कौन जीता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स

RCB vs PBKS Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पंजाब किंग्स से भिड़ंत हो रही है। यह मैच गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम का मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं पंजाब की टीम ने भी दमखम दिखाया है। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Who Won the toss today RCB vs PBKS IPL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टक्कर पंजाब किंग्स (PBKS) से हो रही है। इस खिताबी मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में किया जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के पास है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभाल रहे हैं। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए खास होने वाला है। इसे जो भी टीम जीतेगी वो 18 साल का सूखा खत्म कर देगी। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Today) बारिश को संकेत दे रहा है। इस मैच में ऐसे में टॉस खास भूमिका निभा सकता है और टॉस जीतने वाली टीम मैच को अपने हिसाब से कंट्रोल करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

RCB vs PBKS Toss Update

आज का टॉस कौन जीता आरसीबी बनाम पीबीकेएस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज के आईपीएल फाइनल की पिच रिपोर्ट (RCB vs PBKS IPL Final Pitch Report)

आज बेंगलुरू और पंजाब की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट मैदान की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती आई है। हालांकि यहां पर स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों ने भी कई मौकों पर अहम भूमिका निभाई है। लेकिन ये साफ है कि इस पिच पर बल्लेबाज रनों का अंबार लगा सकते हैं। अब तक आईपीएल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर 8 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से सिर्फ दो ही पारियां ऐसी थीं जिसमें गेंदबाजों ने विरोधी टीम को ऑल-आउट करने में सफलता हासिल की।

End of Feed