PBKS Vs RCB 1st Qualifier Highlights: चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स को उनके घर में घुसकर हराया
आईपीएल प्लेऑफ में यह बची हुई गेंद (60 गेंद) के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस तरह आरसीबी ने चौथी दफा आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। यह 2016 के बाद उसका पहला फाइनल होगा।
पंजाब किंग्स हारने के बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जो दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी।
आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर समेट दिया।
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड (21 रन देकर तीन विकेट), भुवनेश्वर कुमार (17 रन देकर एक विकेट) और यश दयाल (26 रन देकर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिच का पूरा फायदा उठाया जिसके बाद लेग स्पिनर सुयश शर्मा (17 रन देकर तीन विकेट) ने घरेलू टीम के लिए मुश्किल खड़ी की।फिर सॉल्ट ने विराट कोहली (12) के साथ पहले विकेट के लिए 20 गेंद में 30 रन और मयंक अग्रवाल (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंद में 54 रन जोड़कर आरसीबी को 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दिलाई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने पारी की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह पर चौका जड़ा और अगले ओवर में काइल जैमीसन की गेंद को सीमारेखा के पार कराया।सॉल्ट ने तीसरे ओवर में अर्शदीप पर एक चौका और डीप मिडविकेट पर एक छक्का जड़ा।पर कोहली 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। वह चौथे ओवर में जेमीसन की गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर जोश इंगलिस को कैच दे बैठे।सूयश शर्मा की जगह ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर उतरे मयंक अग्रवाल को जैमीसन ने दबाव में लाने का प्रयास किया। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े सॉल्ट ने दमदार शॉट लगाकर टीम को आसानी से फाइनल में पहुंचने की ओर अग्रसर किया।
पावरप्ले के अंतिम ओवर में सॉल्ट ने जैमीसन पर तीन चौके और एक छक्के से 21 रन जुटाए जिससे आरसीबी ने छह ओवर में एक विकेट पर 61 रन बना लिए।
सॉल्ट ने 23 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक भी है।कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 15 रन) ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।
पंजाब की खराब बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स को अपने अति-आक्रामक रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें मार्कस स्टाइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए।
पंजाब किंग्स 2014 के बाद अपने पहले प्लेऑफ मुकाबले में खेल रही है।सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के दूसरे ही ओवर में आउट होने से पंजाब किंग्स के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और 15वें ओवर तक पूरी टीम पवेलियन में थी।प्रियांश गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में दयाल की गेंद पर कवर पर कैच आउट हुए और उनके सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह (10 गेंद में 18 रन) अगले ओवर में भुवनेश्वर को विकेट दे बैठे।प्रभसिमरन दो चौके जड़ने के बाद तीसरी गेंद को स्वीप करने के लिए आगे बढ़े लेकिन बल्ला छुआकर विकेटकीपर के हाथों लपके गए।
इस सत्र में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर दो गेंद ही खेल सके थे कि तीसरी गेंद पर हेजलवुड का शिकार हो गए।ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेजलवुड ने फिर हमवतन जोश इंगलिस को आउट किया जिससे पंजाब किंग्स के ड्रेसिंग रूम में घबराहट का माहौल बन गया।पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने आक्रामक शॉट लगाना जारी रखा जो उसकी पारी के पतन का कारण बना।मार्कस स्टोइनिस (17 गेंद में 26 रन) और शशांक सिंह जैसे बल्लेबाज लेग स्पिनर सुयश की गुगली को समझ नहीं सके और स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में आउट हो गए।
मुशीर खान ने ‘इम्पैक्ट खिलाड़ी’ के रूप में आईपीएल में अप्रत्याशित पदार्पण किया लेकिन विकेटों की झड़ी के बीच सुयश की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में पवेलियन पहुंच गए।
RCB बनाम PBKS: पंजाब किंग्स 101, देखें पंजाब Kings बनाम रॉयल चैलेंजर्स मैच स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स (PBKS vs RCB) मुकाबले में 14 ओवर समाप्त हो चुके हैं और आज के आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स का लाइव स्कोर है 101 रन पर 9 विकेट। RCB बनाम PBKS के इस हाई वोल्टेज फर्स्ट क्वालीफ़ायर मैच में सुयश शर्मा ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके है ।अब क्रीज़ पर हैं काइल जेमीसन जो 3 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए खेल रहे हैं, जबकि अज़मतउल्लाह ओमरज़ई 11 गेंदों में 18 रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 चौका और 1 छक्का जड़ा है। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने भी एक ओवर में मात्र 5 रन देकर 1 विकेट लिया है।
RCB बनाम PBKS: पंजाब किंग्स की टीम ऑलआउट
पंजाब किंग्स की टीम केवल 101 पर ऑलआउट हो गई है।RCB बनाम PBKS: पंजाब किंग्स की हालत खराब, 13 ओवर में 92/8 का स्कोर
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स के इस पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले में PBKS की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। आज के आईपीएल मैच में 13 ओवर के बाद स्कोर 92/8 हो चुका है। रन रेट (CRR) 7.07 है। इस समय क्रीज़ पर हरप्रीत बराड़ जो कि 4 रन (10 गेंदों पर) और अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई 13 रन (9 गेंदों पर, 1 छक्का) बनाकर संघर्ष कर रहे हैं।गेंदबाजी में RCB की शानदार सफर जारी है :
सुयश शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं, वहीं यश दयाल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। RCB के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा।
RCB बनाम PBKS: पंजाब की पारी ढही, 12 ओवर में स्कोर 83/8
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स मुकाबले में पंजाब की हालत बेहद खराब हो चुकी है। 12 ओवर समाप्त होने तक स्कोर मात्र 83/8 रहा। रन गति 6.91 पर है, लेकिन विकेटों की झड़ी से टीम दबाव में है।मैच स्कोरकार्ड (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Scorecard):
- हरप्रीत बराड़: 3 रन (7 गेंद)
- अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई: 5 रन (6 गेंद)
- यश दयाल: 4 ओवर, 26 रन, 2 विकेट
- सुयश शर्मा: 2 ओवर, 8 रन, 3 विकेट
PBKS vs RCB, बेंगलुरू वर्सेस पंजाब IPL Live Score: शशांक सिंह आउट
पंजाब किंग्स की टीम को एक और झटका लग गया है। दरअसल शशांक सिंह आउट हो गए हैं।PBKS vs RCB, बेंगलुरू वर्सेस पंजाब IPL Live Score: 7 ओवर समाप्त
पंजाब किंग्स (PBKS): 52/5रन गति (CRR): 7.42
4 रन पर 1 विकेट गिरा इस ओवर में
क्रिज पर बल्लेबाज़:
शशांक सिंह – 2 रन (3 गेंद)
मार्कस स्टॉयनिस – 10 रन (5 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का)
RCB गेंदबाज़ी:
यश दयाल – 3 ओवर, 21 रन, 2 विकेट
जॉश हेज़लवुड – 2 ओवर, 14 रन, 2 विकेट
PBKS Vs RCB 1st Qualifier Match, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स LIVE Score: आधी टीम लौटी पवेलियन
पंजाब किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टीम का पाचवां विकेट नेहाल वढेरा की तरफ से मिला है।PBKS Vs RCB 1st Qualifier Match, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स LIVE Score: श्रेयस अय्यर आउट
पंजाब किंग्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं।PBKS Vs RCB 1st Qualifier Match, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह आउट
पंजाब किंग्स की टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं।PBKS Vs RCB 1st Qualifier Match, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स LIVE Score: प्रियांश आर्य आउट
पंजाब किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के ओपनर प्रियांश आर्य आउट हो गए हैं।PBKS Vs RCB 1st Qualifier Match, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स LIVE Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब किंग्स की टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की है।आरसीबी वर्सेस पंजाब किंग्स मैच लाइव स्ट्रीमिंग, आईपीएल 2025 प्लेऑफ क्वालिफायर 1 टीवी टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल और ऑनलाइन जिओ-हॉटस्टार पर
PBKS Vs RCB 1st Qualifier Match, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन , जितेश शर्मा (कप्तान/विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) प्लेइंग 11:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।
PBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।PBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: रजत पाटीदार की वापसी
आरसीबी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम के कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हो गई है। वे पिछले दो मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर की तरह खेल रहे थे।PBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: हारने वाली टीम के पास एक और मौका
पंजाब किंग्स और बेंगलुरू के बीच होने वाले मैच को हारने वाली टीम के पास एक और मौका रहेगा। वे एलिमिनेटर की विजेता के साथ भिड़कर फाइनल में पहुंच सकती है।PBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: जीतने वाली टीम खेलेगी फाइनल
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूके मैच को जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल खेलने वाली है। ये पक्का हो जाएगा।PBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: मैदान पर पहुंची दोनों टीमें
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम मैदान पर पहुंच गई है और दोनों टीमें मैदान पर पहुंच गई है।PBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकते हैं लाइव
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पंजाब के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच का लाइव स्कोर, पंजाब किंग्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच का स्कोरकार्ड, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेPBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: कितनी बजे होगा टॉस
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पंजाब के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में टॉस शाम को 7:00 बजे होगा। पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच का लाइव स्कोर, पंजाब किंग्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच का स्कोरकार्ड, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेPBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: कितनी बजे शुरू होगा मैच
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पंजाब के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी। पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच का लाइव स्कोर, पंजाब किंग्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच का स्कोरकार्ड, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेPBKS vs RCB 1st Qualifier Live Score: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पंजाब के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच का लाइव स्कोर, पंजाब किंग्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच का स्कोरकार्ड, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेभारत को एशियन गेम्स में मिली सबसे बड़ी निराशा, मनु भाकर फाइनल में मेडल के आस-पास भी नहीं रहीं
एशियन गेम्स के कैनो स्प्रिंट में भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत की दो जोड़ियां टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में आगे बढ़ीं
डबल सफलताः एशियन गेम्स में भारत ने शूटिंग स्कीट इवेंट में कांस्य पदक जीता, सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने इतिहास का पहला मेडल पक्का किया
ENG vs SL 1st ODI Highlights: विल जैक्स के बल्ले और गेंद से धमाल ने श्रीलंका को पस्त किया, इंग्लैंड ने 89 रन से जीता पहला वनडे
Asian Games, Rowing: भारत के सतनाम-सलमान और बलराज पंवार रोइंग फाइनल में पहुंचे
© 2026 Times Horizon Private Limited
