RCB vs KKR Pitch Report: बेंगलुरु और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, RCB vs KKR Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज (21 मार्च 2024) के दिन में बड़ा मुकाबला खेला जाना है। कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है। यहां जानेंगे कि आज बेंगलुरु-कोलकाता महामुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी होगी, कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े औऱ ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों की भिड़ंत का इतिहास कैसा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी और केकेआर के बीच टक्कर
  • कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा मैच
  • आरसीबी के लिए जीत जरूरी

IPL 2024, RCB vs KKR Pitch Report Today Match: दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 17वें सीजन में शुक्रवार को दोपहर में एक महामुकाबला होने वाला है। इस मैच में इस टूर्नामेंट की दो प्रसिद्ध टीमें एक दूसरे से टकराने वाली है। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। इस बड़े मुकाबले का आयोजन कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Elden Gardens Cricket Stadium) में किया जाने वाला है। ये इस सीजन में इन दो बड़ी टीमों की दूसरी टक्कर है। पहली बार जब ये भिड़ी थी तो केकेआर ने आसानी से जीत दर्ज कर ली थी।

RCB vs kkr pitch repor.

आरसीबी बनाम केकेआर

आज इंडियन प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में बेंगलुरु और कोलकाता की टीमों की भिड़ंत से पहले जान लेते हैं कि टूर्नामेंट के इतिहास में इनका रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों की 33 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैच जीते हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केवल 14 मैच जीते हैं। आज जब बेंगलुरू-कोलकाता की टीमें आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के कुछ बड़े सितारों पर फैंस की नजरें रहेगी। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) और अपना आखिरी सीजन खेल रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से शानदार ऑलराउंडर सुनील नरेन (Sunil Narine) आंद्रे रसेल (Andre Russell) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जलवा देखने के लिए कोलकाता के फैंस उत्साहित होंगे।

End of Feed