RCB vs KKR Pitch Report: बेंगलुरू और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, RCB vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (17 May 2025) इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की फिर से शुरुआत होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद टूर्नामेंट स्थगित हुआ था। आज आईपीएल 2025 का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरू में आयोजित होना है। बेंगलुरू की टीम 8 मैच जीत चुकी है और प्लेऑफ की दहलीज पर है जबकि कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। यहां हम जानेंगे बेंगलुरू-कोलकाता आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 आज फिर से शुरू होगा
  • आज बेंगलुरू और कोलकाता के बीच मैच
  • मुकाबला बेंगलुरू के मैदान पर खेला जाएगा

RCB vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज से फिर टी20 का रोमांच शुरू होने जा रहा है। कुछ दिन स्थगित रहने के बाद टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले आज से शुरू होंगे। सबसे पहला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders) के बीच होना है। ये मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक बेंगलुरू ने 11 मैच खेले हैं जिसमें 8 मैचों में उसे जीत मिली है जबकि 3 मुकाबले उसे गंवाने पड़े हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब तक सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उनको 5 मैच में जीत मिली है और 6 मैच में हार झेलनी पड़ी है। बेंगलुरू के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के सिर्फ दो मैच बाकी हैं। आज का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की कमान किसके हाथ में होगी ये अभी कहना मुश्किल है क्योंकि कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) पूरी तरह से फिट नहीं हैं, ऐसे होता है तो उनकी जगह इस मैच में जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को कप्तानी सौंपी जा सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अगर आज का मैच जीतने में सफल हुई तो वे प्लेऑफ (IPL Playoffs) में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है।

RCB vs KKR Pitch Report IPL 2025 Today Match

बेंगलुरू बनाम कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल में बेंगलुरू और कोलकाता के बीच खेला जाने वाले मुकाबले से पहले एक बार दोनों टीमों की अंक तालिका (IPL 2025 Points Table) में स्थिति देख लेते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के 16 अंक हो चुके हैं और वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। उनका नेट रन रेट 0.482 है। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की स्थिति अच्छी नहीं है। केकेआर के अब तक सिर्फ 11 अंक हैं और वे छठे पायदान पर हैं। उनका नेट रन रेट 0.193 है। अगर आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक इनके बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें 20 बार कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली है, जबकि 15 मैचों में आरसीबी ने केकेआर को शिकस्त दी। आज होने वाला मैच बेंगलुरू में हो रहा है तो यहां के आंकड़े भी देख लेते हैं। बेंगलुरू के मैदान पर आरसीबी और केकेआर के बीच आज तक 12 मुकाबले हुए हैं जिनमें हैरान करते हुए कोलकाता ने 8 बार मेजबान बेंगलुरू को उसी के घर में शिकस्त दी है, जबकि आरसीबी यहां कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 4 बार जीत हासिल कर पाई है। मौजूदा टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की पहली टक्कर की चर्चा करें तो वो आईपीएल 2025 का पहला मैच था। उस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स मेजबान थी और उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी बेंगलुरू की टीम ने सिर्फ 16.2 ओवर में 3 विकेट गंवाते हुए 7 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपना खाता खोला था।

End of Feed