LIVERCB vs GT Highlights: विराट और पडिक्कल की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने लगाया जीत का पंजा
RCB vs GT Highlights: आईपीएल में आरसीबी ने अपने घर पर आखिरी मुकाबला जीत लिया। गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से जीता। आरसीबी के सामने 206 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट ने 81 रन की पारी खेली जबकि पडिक्कल ने 55 रन बनाए।

RCB vs GT Highlights: विराट और पडिक्कल की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने लगाया जीत का पंजा
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: इंआरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने आरसीबी को 206 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। विराट के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने इस सीजन अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले साई सुदर्शन के शानदार 100 और गिल के 32 रन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 206 रन का लक्ष्य दिया। गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा जोस बटलर ने 25 रन की पारी खेली।
आज के मैच में आरसीबी और जीटी की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI)-विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार
गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI)- शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया,राशिद खान, कगिसो रबाडा,मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी की जीत
आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने आरसीबी को 206 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। विराट के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने इस सीजन अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 81 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली
विराट कोहली 44 गेंद में 81 रन की पारी खेलकर जेसन होल्डर का शिकार बन गए। वह 11 रन से महारिकॉर्ड चूक गए।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: पडिक्कल भी हुए आउट
आरसीबी ने 141 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। पडिक्कल 55 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए केवल 59 गेंद में 115 रन की साझेदारी की।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा पहला झटका
आरसीबी ने 26 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। जैबक बैथल हुए आउट।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को मिला 206 का लक्ष्य
साई सुदर्शन के शानदार 100 और गिल के 32 रन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 206 रन का लक्ष्य दिया। गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा जोस बटलर ने 25 रन की पारी खेली।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को लगा दूसरा झटका
साई सुदर्शन 100 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया है।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: साई सुदर्शन का तीसरा आईपीएल शतक
साई सुदर्शन ने 57 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। यह आईपीएल में उनका तीसरा शतक है।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात ने 128 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। गिल 32 रन की पारी खेलकर आउट हुए हैं।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: शतक के करीब सुदर्शन
91 रन बनाकर खेल रहे हैं साई सुदर्शन, गिल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों 127 रन जोड़ चुके हैं।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: साई सुदर्शन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने आईपीएल में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 47 पारी में 2000 आईपीएल रन पूरा किया जबकि गेल को इसके लिए 48 पारी लगे थे।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 34 गेंद में पूरा किया अर्धशतक
सुदर्शन ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: छठे ओवर में गुजरात के 50 रन पूरे
गुजरात टाइटंस ने छठे ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। सुदर्शन 46 और गिल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गरज रहा है सुदर्शन का बल्ला
5वां ओवर चल रहा है और गुजरात टाइटंस ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि गिल केवल 3 गेंद खेले हैं और 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: लाइव एक्शन शुरू
गुजरात और बेंगलुरु मैच का लाइव एक्शन शुरू हो गया है। सुदर्शन और गिल ने पारी की शुरुआत की जबकि भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर डाल रहे हैं।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: दो बदलाव के साथ उतरी है गुजरात टाइटंस
गुजरात की प्लेइंग-11
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया,राशिद खान, कगिसो रबाडा,मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है आरसीबी
आरसीबी की प्लेइंग-11:
विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी की पहले गेंदबाजी
टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जैकब बैथल आज का मुकाबला खेल रहे हैं और फिल सॉल्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: थोड़ी देर में टॉस होने वाला है
गुजरात और आरसीबी के बीच थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। इस मैदान पर जब दोनों टीम उतरी है तो चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: इतिहास की दहलीज पर विराट
विराट कोहली इतिहास की दहलीज पर खड़े हैं। वह आईपीएल में अब तक 299 छक्के लगा चुके हैं। एक छक्का जड़ते ही वह 300 सिक्स क्लब में शामिल हो जाएंगे। उनसे पहले केवल दो बल्लेबाज ऐसा कर पाए हैं। इतना ही नहीं विराट पहले खिलाड़ी बनेंगे जिन्होंने यह कारनामा एक टीम के लिए किया है।
RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: चेज करना होगा फायदेमंद
चिन्नास्वामी में चेज करना होगा फायदेमंद। अब तक दोनों टीम इस मैदान पर 6 बार भिड़ी है और हर बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।