RCB vs GT Pitch Report: बेंगलुरू और गुजरात के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, RCB vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (2 April 2025) आईपीएल के 18वें सीजन का एक और शानदार मैच फैंस देख सकेंगे। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले का आयोजन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है। बेंगलुरू ने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात ने एक मैच जीता और 1 मैच गंवाया भी है। यहां हम जानेंगे बेंगलुरू-गुजरात के बीच होने वाले आज के मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं बेंगलुरू के मैदान के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज बड़ा मुकाबला
  • आमने-सामने बेंगलुरू और गुजरात की टीमें
  • मैच का आयोजन बेंगलुरू में होना है

RCB vs GT Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans) हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरू (Bengaluru) में खेला जाएगा। अब तक इस सीजन में बेंगलुरू ने दो मैच खेले हैं, उन्होंने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, उसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं, गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 11 रन से गंवाया था, जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराते हुए टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। आईपीएल 2025 के आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में होगी। जबकि गुजरात टाइटंस टीम की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे। आज का मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस मैच से आधे घंटे पहले किया जाएगा।

RCB vs GT Pitch Report IPL 2025 Today Match

बेंगलुरू बनाम गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल 2025 में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच से पूर्व हम यहां जानेंगे कि इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में आमने-सामने का रिकॉर्ड कैसा रहा है। आंकड़ों के नजर से देखें तो अब तक दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में 5 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 3 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत हासिल की है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने 2 मैचों में आरसीबी को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। आज आरसीबी और जीटी के बीच होने वाला मैच बेंगलुरू के मैदान पर होने वाला है। इस मैदान पर अब तक इन दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें दोनों ही टीमों ने 1-1 जीत अपने नाम की है। बेंगलुरू को उसके घर में हराना आसान नहीं है इसलिए गुजरात के लिए इस बार चुनौती आसान नहीं होने वाली क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बेहद मजबूत नजर आ रही है और अपने घर में वे और भी ताकतवर हो जाते हैं।

End of Feed