RCB vs GT IPL Final Head To Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्स के बीच कैसी रही है भिड़ंत, आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी

RCB vs GT Head To Head, IPL 2026 Final Analysis: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच इससे पहले कैसी रही है भिड़ंत और आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी?

RCB vs GT Stats Preview: आईपीएल के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार 31 मई, 2026 को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी। जिसमें गुजरात को पटखनी देकर आरसीबी ने सीधे फाइनल में एंट्री कर ली थी। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुंची जहां उसकी भिड़ंत गत विजेता आरसीबी से होगी। दोनों ही टीमों की नजर खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज करके दूसरी बार चैंपियन बनने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों के बीच इससे पहले कैसी रही है भिड़ंत और आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी?

RCB vs GT, Head to Head

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स, हेड टू हेड (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

दोनों के बीच कैसी रही है भिड़ंत (RCB vs GT Head To Head)

आरसीबी और जीटी के बीच आईपीएल इतिहास में इससे पहले कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से बेंगलुरू को 5 में और गुजरात को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच सीजन में खेला जाने वाला चौथा मुकाबला है। इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में आरसीबी को और एक में गुजरात को जीत मिली है। आज का मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। पिछली बार जब दोनों टीमों का इस मैदान पर आमना सामना हुआ था तो उस मुकाबले में गुजरात की टीम 4 विकेट से विजयी रही थी। इस मैदान पर दोनों के बीच अबतक दो बार आमना सामना हुआ है और एक-एक मैच में दोनों टीमों को जीत मिली है। ऐसे में दोनों के बीच रविवार को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

End of Feed