क्रिकेट

RCB vs GT Final Weather Report: अहमदाबाद में हुई बारिश तो कौन बनेगा विजेता, रिजर्व डे है या नहीं? कैसा रहेगा मौसम का हाल

RCB vs GT ipl 2026 Final Ahmedabad Weather Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आईपीएल में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए रविवार को मैदान में उतरेगी। उसके सामने गुजरात टाइटन्स की कड़ी चुनौती होगी, जिससे इस मुकाबले में दो अलग-अलग खेल शैलियों की टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी ने अपने आक्रामक और बेखौफ अंदाज से टूर्नामेंट में दबदबा कायम किया है, तो वहीं, टाइटन्स ने धैर्य और संयमित खेल से प्रभावित करते हुए पांच सालों में तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया है।

Image

आरसीबी और गुजरात वेदर रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मानसून आने की आहट के बीच फैंस के मन में कई तरह सवाल उठ रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे है? अगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो विजेता कौन होगा। साथ ही रविवार, 31 मई को अहमदाबाद मौसम का हाल कैसा रहेगा? आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, अगर बारिश के चलते आज मैच पूरा नहीं हो सकेगा तो फाइनल मुकाबला 1 जून को खेला जाएगा। हालांकि, पहले कोशिश यही होगी कि मैच को आज ही हो, चाहे ओवर्स में कटौती ही क्यों न करना पड़े। साल 2023 में इसी मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां, बारिश चलते तय तारीख पर मैच नहीं हो सका था। इसके बाद मैच रिजर्व डे पर खेला गया था। अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो सका तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के चलते बेंगलुरु को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा।

क्या अगले दिन नया टॉस होगा?

बारिश के चलते अगर पूरा मैच या फिर कम से कम 5 ओवर का खेल भी संभव नहीं होता तो मुकाबला सीधे रिजर्व डे में जाता है। इस स्थिति में मैच को वहीं से आगे बढ़ाया जाता है जहां वह रुका था। वहीं, अगर पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई तो नए सिरे से टॉस कराया जाता है। दोनों दिन अधिकतम 120 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध होता है, ताकि जरूरत पड़ने पर मैच को छोटा करके भी पूरा कराया जा सके।

बेंगलुरु बनाम गुजरात आज के मैच की वेदर रिपोर्ट ( RCB vs GT Final Match Today Ahmedabad Weather Report)

एक्यूवेदर के मुताबिक, 31 मई को अहमदाबाद में ज्याद गर्मी पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, आईपीएल 2025 का फाइनल और क्वालीफायर-2 इसी मैदान पर खेला गया था। क्वालीफायर-2 के दौरान बारिश आई थी और मैच देरी से शुरू हुआ था। फैंस चाहेंगे कि पूरा मैच देखने को मिले।

टीमें:-

आरसीबी:- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, कृणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटन्स:- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधू, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article