IPL FINAL PLAYING 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और साल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। आरसीबी और जीटी की टीमों का सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग दौर के 14-14 मैचों के बाद आरसीबी और गुजरात के खाते में 18-18 अंक नौ-नौ मैच में जीत के बाद थे। आरसीबी ने नेट रन रेट के मामले में बाजी मारते हुए अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा किया था। इसके बाद दोनों के बीच पहले क्वालीफायर मुकाबले में धर्मशाला में भिड़ंत हुई थी जिसमें पिछले बार की चैंपियन आरसीबी ने धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में एंट्री की थी। इसके बाद गुजरात की एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर फाइनल में एंट्री करने में सफल हुई जहां उसकी एक बार फिर आरसीबी से टक्कर होने जा रही है। फाइनल में दोनों टीमों का पहली बार आमना सामना हो रहा है। ऐसे में दोनों ही टीमों अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेंगी।
साल्ट को मिल सकता है वेंकटेश की जगह मौका?
आरसीबी और गुजरात दोनों ही टीमें खिताबी मुकाबले में अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगी। फिल साल्ट चोट से उबरने के बाद उपलब्ध हैं लेकिन उनकी गैर मौजूदगी में वेंकटेश अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में आरसीबी के सामने ये समस्या फाइनल मुकाबले में अंतिम एकादश के चयन में थोड़ी से मुश्किल पैदा करेगा। इसके अलावा टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में शायद ही कोई बदलाव करे। विकेटकीपर और टीम के उपकप्तान जितेश शर्मा का बल्ला पूरे सीजन खामोश रहा है। ऐसे में एक संभावना है कि साल्ट को जितेश की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन जितेश की विकेटकीपिंग शानदार रही है। इसलिए टीम मैनेजमेंट जितेश को इस लिहाज से प्लेइंग-11 में रख सकती है और साल्ट को फाइनल में बेंच पर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। इम्पैक्ट सब के रूप में आरसीबी जैकब डफी या सुयश शर्मा को वेंकटेश अय्यर की जगह टीम में जगह दे सकती है। बैटिंग और बॉलिंग के लिहाज से ये बदलाव टीम में हो सकता है।
गुजरात जताएगी एलिमिनेटर की विजयी टीम पर भरोसा
वहीं गुजरात टाइटन्स की बात करें तो मिडिल ऑर्डर टीम की कमजोरी रहा है। इसे मजबूत करने की कोशिश शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम करना चाहेगी। हालांकि तेवतिया ने फॉर्म में लौटने के संकेत धर्मशाला में अर्धशतक जड़कर दिए थे जो थोड़ी से उनके लिए राहत भरी खबर उस मुकाबले में रही थी। इसके अलावा और कोई बदलाव गुजरात की टीम में भी नहीं होगा। इम्पैक्ट सब के रूप में राहुल तेवतिया और साई किशोर की अदला बदली हो सकती है।
आरसीबी और जीटी की फाइनल के लिए संभावित प्लेइंग-11 (Royal Challenger Bengaluru and Gujarat Titans Playing 11)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (संभावित प्लेइंग-11) (RCB Playing 11)
विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा/फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम,इम्पैक्ट सब- वेंकटेश अय्यर/जैकब डफी या सुयश शर्मा
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11 (GT Playing 11)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराजइम्पैक्ट सब- साई किशोर/राहुल तेवतिया
