RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: विराट के कंधे पर सवार होकर RCB फिर बनी IPL चैंपियन, छक्का लगाकर जिताई ट्रॉफी
RCB बनाम GT IPL 2026 Final Highlights (बेंगलुरु वर्सेज गुजरात आईपीएल 2026 फाइनल क्रिकेट स्कोर, मैच टॉस टाइमिंग, नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11) Live Updates: दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग IPL के 19वें सीजन के विजेता का ऐलान हो चुका है। RCB ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले में पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और साल 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला गया। 73 मैच और 63 दिनों के सफर के बाद आखिरकार आज पता चल गया कि 19वें सीजन की ट्रॉफी आरसीबी ने उठाया।
RCB बनाम GT IPL 2026 Final Highlights: दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग IPL के 19वें सीजन के विजेता का ऐलान हो चुका है। आरसीबी ने आईपीएल 2026 का फाइनल जीत लिया। यह उनकी लगातार दूसरी ट्रॉफी है। अहमदाबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 155 रन बनाए। पिच धीमी थी और रन बनाना मुश्किल था। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर और हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले। 156 रन का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। कोहली और वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंद में 62 रन जोड़ दिए। अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को पैर में दर्द था। फिर भी उन्होंने 42 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 25 गेंद में फिफ्टी पूरी की जो उनका आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक है। बीच में राशिद खान ने 2 विकेट लेकर मैच फंसा दिया था। लेकिन कोहली टिके रहे। उन्होंने टिम डेविड के साथ मिलकर टीम को जीत के पास पहुंचाया। आखिर में कोहली ने छक्का मारकर मैच खत्म किया। आरसीबी ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर मैच जीत लिया।
आरसीबी ने जीती लगातार दूसरी ट्रॉफी
आरसीबी ने 2025 में 18 साल बाद पहली बार आईपीएल जीता था। अब 2026 में भी उन्होंने ट्रॉफी जीत ली। मुंबई और चेन्नई के बाद आरसीबी लगातार दो बार आईपीएल जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले में पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और साल 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला गया। 73 मैच और 63 दिनों के सफर के बाद आखिरकार आज पता चल गया कि 19वें सीजन की ट्रॉफी आरसीबी ने उठाया।
गुजरात ने आरसीबी को दिया 156 रनों का टारगेट
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसके साथ ही गुजरात ने आरसीबी को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात की पारी का एकमात्र अर्धशतक वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया। वह 37 गेंदों में 50 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वॉशिंगटन ने 5 चौके लगाए। उनके अलावा निशांत सिंधू 20 रन बना पाए। वहीं आरसीबी की तरफ से रासिख डार ने तीन, भुवनेश्वर कुमार ने और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल पांड्या ने भी एक विकेट लिया।
बेंगलुरु के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग मैच में जब ये दोनों टीमें पिछली बार यहां मिली थीं, तब RCB ने भी 155 रन ही बनाए थे। उस मुकाबले को गुजरात ने आसानी से जीत लिया था। इस मैच में टॉस हारकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि बड़े फाइनल में बोर्ड पर रन होना जरूरी है। हालांकि, RCB के गेंदबाजों की सोच अलग थी। उन्होंने हार्ड लेंथ पर शॉर्ट गेंदें डालीं और बल्लेबाजों को मौका नहीं दिया। गिल, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर और राशिद खान सभी बल्लेबाज शॉर्ट गेंद पर आउट हुए। बीच में वाशिंगटन सुंदर ने जरूर संघर्ष किया। उन्हें एक जीवनदान मिला और उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए।
आरसीबी और जीटी की आईपीएल 2026 फाइनल के लिए प्लेइंग-11 (Royal Challenger Bengaluru and Gujarat Titans Playing 11)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-11:
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
आईपीएल 2026 फाइनल तक का सफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: पिछले साल की चैंपियन RCB इस सीजन भी टॉप पर रही। लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंक और +0.783 नेट रन रेट के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रही। क्वालिफायर-1 में RCB ने गुजरात को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री ली। उस मैच में कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके थे। RCB ने 254/5 का स्कोर बनाया था जो IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात 162 रन पर सिमट गई। RCB अब लगातार दूसरा खिताब जीतकर CSK और MI के क्लब में शामिल होने से एक जीत दूर है।
गुजरात टाइटन्स: 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने भी लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते। 18 अंक और +0.695 नेट रन रेट के साथ टीम दूसरे स्थान पर रही। क्वालिफायर-1 हारने के बाद गुजरात ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। गुजरात ने 215 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 219/3 बनाकर हासिल किया। गिल IPL इतिहास में प्लेऑफ में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
ऐसी है दोनों टीमें (RCB and GT Full Squad IPL 2026)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru Squad)
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, कृणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा।
गुजरात टाइटन्स(Gujarat Titans Squad)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधू, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।
