RCB vs DC Pitch Report: बैंगलोर और दिल्ली के बीच होने वाले आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, RCB vs DC Pitch Report Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज सुपर संडे का दूसरा मैच शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो का मुकाबला है अगर उन्हें अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है। ये मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको यहां हम बताएंगे कि कैसी है इस ग्राउंड की पिच रिपोर्ट, मैदान के दिलचस्प आंकड़े और इस वेन्यू पर दोनों टीमों का कैसा रहा है अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज सुपर संडे का दूसरा मैच
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दिल्ली कैपिटल्स को देगी चुनौती
  • आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मुकाबला

IPL 2024, RCB vs DC Pitch Report Today Match: टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 17वें संस्करण में आज का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच होगा। मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy) में होगा। इस मुकाबले में खेलने वाली दोनों टीमें आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं इसलिए दोनों को ये मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। जो भी ये मुकाबला हारा, उसका प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना आज तय है। दिल्ली की टीम अपने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बिना उतरेगी क्योंकि उन पर धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा है, वहीं सबकी नजरें बैंगलोर के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) पर रहेंगी।

RCB vs DC Pitch Report, IPL 2024 Today Match

बैंगलोर-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट

बैंगलोर और दिल्ली के बीच होने वाले इस आईपीएल मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में आमने-सामने का ट्रैक रिकॉर्ड और आंकड़े क्या कहते हैं। बैंगलोर-दिल्ली के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन तीस मैचों में 18 मैच आरसीबी ने जीते हैं जबकि 11 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। वहीं 1 मैच रद्द हो गया था। आज होने वाले मुकाबले में जिन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, उनमें बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली के अलावा कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis), कैमरन ग्रीन (Cameron Green), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) से उम्मीदें रहेंगी। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पंत की जगह कप्तानी करने वाले अक्षर पटेल (Axar Patel) के अलावा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Frazer-McGurk) और एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje) पर नजरें रहेंगी।

End of Feed