RCB Care: फैंस के लिए RCB ने तैयार की 6 सूत्री योजना, भीड़ प्रबंधन को लेकर खास तैयारी

रॉयल चैलेंजर्स ने पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए फैंस के 6 सूत्री योजना शुरू की है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट संघ के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन के बेहतर प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है।

आरसीबी केयर्स’ की विस्तृत जानकारी देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोमवार को कहा कि फाउंडेशन, आईपीएल और कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन के बेहतर प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। इस साल आरसीबी की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे। मृतकों के परिवारों को 25 लाख रूपये मुआवजे का ऐलान कर चुके आरसीबी केयर्स ने कहा कि इसकी स्थापना ‘ हमारे 12वें सदस्य के सहयोग, सशक्तिकरण और तरक्की के लिये की गई है।

RCB Care

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साभार-X)

फाउंडेशन में इस लक्ष्य को पाने के लिये छह बिंदुओं का फार्मूला बताया गया है लेकिन सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर अमल हो सकता है। इसके एजेंडे में वित्तीय सहायता से इतर भी सहयोग मुहैया कराना शामिल है। इसमें बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल के लिये स्टेडियम अधिकारियों, खेल ईकाइयों और लीग साझेदारों से भी मिलकर काम करने की इच्छा जताई गई है।

End of Feed