6,6,6,6,6: रिंकू सिंह के बाद आरसीबी स्टार की दिखी दादागिरी, एक ओवर में जड़े 5 छक्के, देखें वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 23, 2023, 10:04 AM IST

आरसीबी स्टार विल जैक्स ने टी20 ब्लास्ट लीग में स्पिन गेंदबाज की जमकर खबर ली। उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर हाल ही में रिंकू सिंह द्वारा खेली गई पारी की याद दिला दी। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ मैच में यश दयाल की गेंद पर यह कारनामा किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरे और मिडिलसेक्स के बीच मैच
  • विल जैक्स ने 1 ओवर में मारे 5 छक्के
  • आरसीबी को मिल गया मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज

आईपीएल 2023 में गुजरात के खिलाफ रिंकू सिंह याद है न जिन्होंने आखिरी यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को असंभव जीत दिला दी थी, लेकिन इस बार यह कारनामा आरसीबी के स्टार और इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स ने किया है। विल जैक्स ने यह कमाल विटालिटी टी20 ब्लास्ट के एक मैच में किया, जहां उन्होंने एक ओवर में 1-2 नहीं बल्कि 5 छक्के जड़े।

will jacks

विल जैक्स (साभार-Sureey Twitter)

सरे और मिडिलसेक्स के बीच था मैच

विल जैक्स ने यह कारनामा सरे और मिडिलसेक्स के बीच हुए मैच के दौरान किया। उन्होंने मैच के 11वें ओवर में स्पिन गेंदबाज ल्यूक हॉलमैन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने हॉलमैन के शुरुआती 5 गेंदों पर छक्का जड़ा। ऐसा लग रहा था कि वह युवराज सिंह और हर्षल गिब्स जैसे बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम शुमार कर लेंगे, लेकिन आखिरी गेंद पर वह चूक गए।

End of Feed