IPL 2024, RCB vs KKR: आरसीबी के बल्लेबाजी कोच मैकेंजी को इस खिलाड़ी से उम्मीद, कही यह बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2024, 10:07 PM IST

IPL 2024, RCB vs KKR, Neil McKenzie: आईपीएल के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी ने अपने इस खिलाड़ी को लेकर बड़ी बात कही।

IPL 2024, RCB vs KKR, Neil McKenzie: ग्लेन मैक्सवेल ने इस आईपीएल के मौजूदा सत्र में दो मैचों में सिर्फ छह गेंदों का सामना करते हुए तीन रन बनाये हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेगा। मैक्सवेल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, जबकि वह अपने पसंदीदा चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी प्रभावित नहीं कर सके।

RCB, Neil McKenzie, Neil McKenzie Big Statment, Neil McKenzie Big reaction, IPL 2024, TATA IPL 2024, RCB vs KKR, KKR vs RCB, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bengaluru, Kolkata Knight Riders, Glenn Maxwell, Glenn Maxwell IPL Records, Glenn Maxwell IPL Most Run, Glenn Maxwell Mosr Wickets,

आरसीबी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

मैकेंजी ने केकेआर के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘आप जानते हैं, यह क्रिकेट है। यहां उतार-चढाव होता रहता है। अभी सिर्फ दो मैच हुए है। हम जानते हैं कि मैक्सवेल ने हमें कुछ मैच जिताये हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘उन्होंने टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत की है, लेकिन हम जानते हैं कि वह आगामी मैचों में अच्छा करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह ऐसा मामला नहीं है कि ऐसा कब होगा। आप अभी (आईपीएल के) शुरुआती चरण में हैं। आप जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में आपकी किस्मत बहुत तेजी से बदलती है।’

End of Feed