साल 2023 में इस भारतीय क्रिकेटर का हुआ सबसे ज्यादा बार डोपिंग टेस्ट

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 9, 2023, 05:49 PM IST

Ravindra Jadeja, Doping Test: नाडा) के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से मई तक भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने तीन बार डोप परीक्षण के लिए नमूना दिया और इस तरह से वह इस अवधि में सर्वाधिक बार परीक्षण करवाने वाले क्रिकेटर बन गए। नाडा की वेबसाइट पर जारी की गई नवीनतम सूची के अनुसार वर्ष के पहले पांच महीनों में कुल मिलाकर 55 क्रिकेटरों (पुरुष और महिला, 58 नमूने) का डोप परीक्षण किया गया।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से मई तक भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने तीन बार डोप परीक्षण के लिए नमूना दिया और इस तरह से वह इस अवधि में सर्वाधिक बार परीक्षण करवाने वाले क्रिकेटर बन गए। नाडा की वेबसाइट पर जारी की गई नवीनतम सूची के अनुसार वर्ष के पहले पांच महीनों में कुल मिलाकर 55 क्रिकेटरों (पुरुष और महिला, 58 नमूने) का डोप परीक्षण किया गया। इनमें से अधिकतर नमूने प्रतियोगिता से इतर लिए गए।

Ravindra Jadeja went through dope test most times in 2023

रविंद्र जडेजा (AP)

इसका मतलब हुआ कि इस साल क्रिकेटरों से एकत्र किए गए नमूनों की संख्या पिछले दो वर्षों की तुलना में कहीं अधिक होने की संभावना है। आंकड़ों के अनुसार नाडा ने 2021 में क्रिकेटरों के 54 और 2022 में 60 नमूने लिए थे। वर्ष 2023 के पहले पांच महीनों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का परीक्षण नहीं किया गया।

End of Feed