इस चीज को लेकर परेशान हैं Ashwin, ट्वीट करके बोले-'अब कुछ करना होगा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2022, 06:05 PM IST

Ravichandran Ashwin tweet on the way people think: भारतीय टीम के क्रिकेटर और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले रविचंद्रन अश्विन ने एक ट्वीट करके फैंस के बीच सवाल उठा दिए हैं। अश्विन अब खुद को लेकर कुछ चीजें समझ चुके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत के नायक रहे रविचंद्रन अश्विन ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो उन्हें खेल के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने वाला मानते हैं। श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक पारी खेली और भारत को संकट से बाहर निकाल कर तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।

Ravichandran_Ashwin

रविचंद्रन अश्विन (AP)

उन्होंने मैच में छह विकेट लेने के अलावा दूसरी पारी में नाबाद 42 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। अश्विन ने ट्वीट किया, ‘‘जरूरत से ज्यादा सोचना एक धारणा है जो कि तब से मेरे साथ जुड़ी हुई है जब मैंने पूरे गर्व के साथ भारतीय टीम की पोशाक पहनी थी। मैंने पिछले कुछ समय से इस बारे में सोचना शुरू किया और अब मुझे लगता है मुझे लोगों के दिमाग से यह शब्द मिटाने के लिए जनसंपर्क का सहारा लेने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।’’

End of Feed